पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज करने में आना-कानी करने लगी। इस पर परिवार वालों के साथ एसपी आवास पर पहुंची और घटना से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विमल मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक रोहित सिंह को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। कोर्ट में सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उधर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।