दीपावली की रात बुधवार को रामलीला देखकर घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा को चार युवकों ने मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के पास से उठा लिया। खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवार वालों को आपबीती सुनाई तो उन्हें जानकारी हुई।
परिजनों ने थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की मांग की तहरीर पर चारों के विरुद्घ दुष्कर्म, एससी एसटी, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को दबिश देकर चारों आरोपियों को लालगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 15 वर्षीय किशोरी दीपावली की रात क्षेत्र के पथरौर गांव से रामलीला देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से बैठे चार युवकों ने उसे दबोच लिया और अरहर के खेत में उठा ले गए। वहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद छोड़ दिया।
किशोरी की मां ने चारों आरोपियों के विरुद्ध लालगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पाक्सो एक्ट, एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करके आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पथरौर बैंक के पास गिरफ्तार आरोपी पथरौर निवासी अमित मिस्त्रा पुत्र चंदन मिस्त्रा, जानी पुत्र रजनीकांत, लालापुर के जयप्रकाश पुत्र कृपाशंकर और छोटू पुत्र रामजी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि दिवाली की रात चार लोगों द्वारा एक किशोरी के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के मां की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरप्तार कर लिया गया है।
गंगा किनारे किशोरी के साथ छेड़खानी
चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के साथ कुछ लोगों द्वारा शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे गंगा किनारे से लौटते समय छेड़खानी की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है की एक गांव निवासिनी 14 वर्षीय एक किशोरी शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गंगा किनारे रेता में लौकी, कोहड़ा के खेत में खाद डालने के लिए गई थी। वापस लौटते समय गांव के ही दो युवक सुनील पुत्र दूधनाथ व मणिघर उर्फ लादेन पुत्र मुन्नू नेता लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए अरहर के खेत में उठा ले गए।
लड़की के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।