फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप

Wed, 21 Dec 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दिन के 11 बजे शैंपू खरीदने जा रही कक्षा आठ की छात्रा को दो युवकों ने अगवाकर एक मकान में उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके हाथ-पैर दुपट्टे से बांध दिए थे। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

15 वर्षीय छात्रा मंगलवार को स्कूल नहीं गई थी। वह दिन में 11 बजे घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित दूकान जा रही थी।


पीड़िता की मां ने तहरीर में कहा है कि बेटी शैंपू लेने जा रही थी कि रास्ते में पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने पकड़ लिया और एक व्यक्ति के मकान में उठा ले गए। आरोपी किशोरी को मकान के पिछले हिस्से में स्थित कमरे में ले गए और हाथ पैर दुपट्टे से बांधने के बाद उसके साथ बलात्कार किया। छात्रा की चीख पुकार सुनकर मकान मालिक वहां पहुंचे लेकिन दोनों भाग निकले। छात्रा रोते हुए घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के विरुद्ध अपहरण और बंधक बनाकर बलात्कार करने की धारा में केस दर्ज किया है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें