फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के खिलाफ तेज बहादुर यादव के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस को धकेल बढ़े आगे

Tue, 23 Jul 2019 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
धरना देते सपा कर्यरकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के उभ्भा गांव में 10 लोगों की हत्या के मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर आरोप लगाकर उनको विरोध का मौका दे दिया है। इसके विरोध में मंगलवार को सपा का रॉबर्ट्सगंज में विरोध मार्च निकाला। जिसके बाद पुलिस ने सभी को रोक दिया। लेकिन कार्यकर्ता पुलिस को धक्का देते हुए आगे बढ़ गए।

विज्ञापन


राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में राजमार्ग पर पुलिस ने सपा के जुलूस को रोका। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ता सड़क पर बैठ कर धरना देने लगे। उधर, पुलिस कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

इसमें यूपी के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता शामिल हैं। इस मार्च को जब पुलिस ने रोका तो बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव समेत सभी कार्यकर्ताओं पुलिस को धक्का देते हुए कचहरी की तरफ बढ़ गए।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, यूथ ब्रिगेड, समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी आदि संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष सोनभद्र गोलीकांड के घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर तहसील पर पहुंचेंगे। यहां उभ्भा कांड के विरोध में धरना देंगे और फिर प्रशासन को घटना से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन

मौके पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
पार्टी की राष्ट्रीय महिला की सदस्य वंदना चौबे ने कहा कि कार्यालय के बाहर पुलिस हमें गिरफ्तार करने के लिए खड़ी है। हम गिरफ्तारी देने के लिए भी तैयार है। 

पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उभ्भा गांव भी जा सकते हैं। यदि प्रशासन ने अनुमति नहीं दी तो फिर वह धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। उधर, घोरावल के पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने सफाई दी है कि उभ्भा कांड के प्रमुख आरोपी यज्ञ दत्त का समाजवादी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

यज्ञ दत्त भाजपा का कार्यकर्ता है और भाजपा को जिताने के लिए उसने लोकसभा चुनाव में मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा नाकामियों को छिपाने के लिए सपा पर आरोप लगा रही है। जनता इसका जवाब देगी।

वहीं, मौके पर डीएम और एसपी भी मौजूद है। डीएम अंकित अग्रवाल का कहना है कि जितने लोगों को अनुमति दी गई है, अगर उससे ज्यादा लोग होंगे तो धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें