फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल अस्पताल में मौज कर रहा था आरएस यादव, फिर बैरक में पहुंचा

Tue, 08 Aug 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
rs yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोप में जिला जेल में बंद निलंबित एआरटीओ आरएस यादव पर आखिरकार जेल प्रशासन को शिकंजा कसना पड़ा है। जेल अस्पताल में आरएस के आराम फरमाने का खुलासा होने के बाद रविवार को जिला प्रशासन की औचक छापेमारी की आशंका से जेल प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


तत्काल आरएस को जेल अस्पताल से उसकी बैरक नंबर 11 में शिफ्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं, बंदीरक्षकों को भी एलर्ट किया गया कि आरएस को लेकर किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए।

सूत्रों की मानें तो परिवहन माफियाओं की सरपरस्ती और रुपये के बूते जिला जेल में आरएस को मनमाफिक सुविधाएं मिलने की जानकारी शासन स्तर तक पहुंच गई है। दरअसल, पूर्वांचल के परिवहन माफियाओं की मदद से जिला कारागार में आरएस यादव ने बंदियों के बीच अपना अलग रसूख बनाया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार से कमाए गए रुपयों की बदौलत जेल की चहारदीवारी में वह मनमाफिक तरीके से रहने लगा था। मामला उजागर होने पर जेल प्रशासन के भी कान खड़े हो गए हैं। जेल सूत्रों के अनुसार आरएस यादव के लिए बाहर से लाए जा रहे मिनरल वॉटर, नाश्ता और भोजन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

साथ ही, आरएस के मुलाकातियों पर भी पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि आरएस मामले में जेल के अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। सामान्य बंदियों की ही भांति जेल में आरएस यादव को भी रखा जाएगा।

आरएस की वायरल फोटो का सच आखिर क्या जेल अस्पताल में बेड पर लेटे आरएस यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है। इसे लेकर जेल प्रशासन भी सकते में है। सबसे अहम यह कि प्रतिबंध के बाद भी चहारदीवारी के अंदर यह तस्वीर कैसे खींची गई।
विज्ञापन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें