फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी पर पहले चलाई गोली और फिर लूट लिए 18 लाख के गहने

Thu, 30 Nov 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में गुरुवार शाम दो बाइक सवार छह बदमाशों दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा कारोबारी पर धावा बोला। कारोबारी पर पहले फायरिंग की  एक लाख नकदी समेत तकरीबन 18 लाख कीमत के आभूषण लूट लिए। फायरिंग में व्यवसायी बाल बाल बच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के मियांचक बाजार में निगोह निवासी प्रेमशंकर सेठ की प्रेम आभूषण भंडार के नाम की दुकान है। शाम छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। हसियां प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने पिस्टल दिखाते हुए ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

प्रेमशंकर ने बाइक लेकर भागने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने गोली चला दी । हालांकि गोली उनके बगल से निकल गई पर घबराहट में वे बाइक सहित गिर पड़े। बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और वापस बाजार की ओर भाग गए। कारोबारी के मुताबिक बैग में तगादे के एक लाख नगद और आधा किलो सोना करीब 15 लाख का और करीब डेढ़ लाख की लगभग चार किलो चांदी के आभूषण थे। 
विज्ञापन


वारदात के बाद कारोबारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसओ देवेंद्र सिंह, सीओ रामभवन यादव मौके पर पहुंच गई और छानबीन की। एसपी केके चौधरी ने बताया कि व्यवसायी ने एक लाख नकदी, पांच सौ ग्राम सोना और चार किलो चांदी के आभूषण लूटे जाने की सूचना दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें