फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर का फिल्मी स्टाइल में हुआ अपहरण, पुलिस छुड़ाने पहुंची तो...

Fri, 15 Mar 2019 11:26 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर का हुआ था अपहरण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर का उसके सरकारी आवास से अपहरण का मामला सामने आया है। जेई के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जौनपुर के पीडब्लूडी के जूनियर इंजीनियर को सरकारी आवास से जबरन अपनी गाड़ी में बैठा कर मनबढ़ ठेकेदार उठा ले गया। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। गाजीपुर जिले के निवासी पंकज सिंह यादव पीडब्ल्यूडी में जूनियर इंजीनियर हैं।

गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के डाक बंगले के पास स्थित जेई के सरकारी आवास में एक ठेकेदार 4-5 लोगों के साथ स्कार्पियो से पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच ठेकेदार के साथ आए बदमाश जेई की बांह पकड़कर नीचे बात करने के बहाने ले गए और फिर पिस्टल सटाकर जबरन स्कार्पियो में बैठाकर भाग निकले। जेई की पत्नी विभा देवी ने यूपी 100 पुलिस को अपने पति के अपहरण की सूचना दी। इसके बाद लाइन बाजार पुलिस सक्रिय हो गई।

विज्ञापन

पुलिस पीछा करते हुए ठिकाने पर पहुंची

इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा फोर्स के साथ ठेकेदार के मल्हनी स्थित ठिकाने पर पहुंचे। वहां पहुंच कर देखा कि एक कमरा बंद है। जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखी कि जूनियर इंजीनियर को बांध कर रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने जूनियर इंजीनियर को सकुशल छुड़ा लिया।

वहीं, ठेकेदार के समर्थक मौके से फरार हो गए। सीओ सिटी नृपेंद्र ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें