दो लड़कियों से पुलिस ने की पूछताछ।
- फोटो : अमर उजाला
Varanasi News: वाराणसी में कैंट पुलिस ने भोजूबीर से सूचना के आधार पर एक मकान में छापा मारा। यहां स्पा सेंटर, ब्यूटी पार्लर और मसाज सेंटर के नाम से दुकान चल रही थी। पुलिस ने यहां से दो लड़कियों को पकड़ा है। संचालक को भी फोन किया गया।
जानकारी के अनुसार, यहां पर ग्राहकों को मोबाइल से मार्केटिंग कर बुलाया जाता था। वहीं, इंस्पेक्टर कैंट भी महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से दो लड़कियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई। पता चला कि स्पा सेंटर का मालिक आजमगढ़ के सिधारी का निवासी जयेश है। कैंट पुलिस ने उसे फोन करके मौके पर बुलाया, लेकिन वह नहीं आया।
सेंटर से पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने अवैध कारोबार से संबंधित कोई जवाब नहीं दे सके। इस कारण वहां से तमाम रजिस्टर और पूछताछ के लिए लोगों को थाने लाया गया।