उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सिपाही ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।
मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव निवासी रविन्द्र कोल(24) रात में अपनी सफेद रंग की अपाचे बाइक से किसी काम से रॉबर्ट्सगंज जा रहा था। लगभग रात के 1 बजे सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के करकी ब्रह्म बाबा के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने रविंद्र कोल को रोकने के लिए कहा, लेकिन वह बाइक को सीधी रफ्तार में लेकर आगे चल गया।
इसी दौरान पुलिस ने उसका पीछा किया। कुचमरवा गांव के रोड के पास पुलिस ने युवक पर फायरिंग की, लेकिन वह रुका नहीं। इसके बाद पुलिस ने दूसरी बार फायरिंग की, जिससे रविंद्र कोल के हाथ में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा।