फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ऑटो जब्त कर चौकीदार को दिया देखरेख का जिम्मा, चालक और साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 18 Jun 2019 02:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

वाराणसी में एक चौकीदार को पुलिस द्वारा पकड़े गए ऑटो की देखभाल करना भारी पड़ गया। चालक जब अपना ऑटो लेने आया तो चौकीदार ने मना कर दिया। इसी दौरान चालक ने अपने साथियों के साथ उसको पीट-पीटकर घायल कर दिया। चौकीदार को जब अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के ऐड़े गांव में रविवार को एक ऑटो में तीन-चार लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान मौके पर पुलिस आ गई और सभी ऑटो छोड़कर वहां से फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया और ऐड़े गांव के चौकीदार राजकुमार चौहान(35) के पास ऑटो देखरेख के लिए छोड़ दिया। जब ऑटो चालक अपने साथियों के साथ वापस आया, तो वह ऑटो ले जाने लगा। इस दौरान राजकुमार ने ऑटो ले जाने का विरोध किया।

ऑटो चालक और उसके साथियों को ये बात नागवार लगी। सभी ने मिलकर चौकीदार की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौकीदार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां रविवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह मृतक की मां अमरावती देवी ने कैंट थाने में बेटे की हत्या के मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें