फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी के खेत में जाने का 10 साल पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदला, एक की हत्या और परिवार घायल

Wed, 11 Mar 2020 07:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम को मनबढ़ों ने दुकानदार की हत्या कर उसकी मां, भाई, पत्नी, बेटा सहित छह लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा। दुकानदार के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कादीपुर हरिकेश गांव में सूर्यभान निषाद(45) की हत्या कर दी गई। जबकि घायलों में उसकी पत्नी सत्रावती देवी(40), मां प्यारी देवी(70), बेटा अजय(22), गोलू(15), भाई घनश्याम(42) और परिवार का रणविजय(17) पुत्र रामचंदर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब दस साल पहले गांव के रामप्रताप सोनकर की बकरी सूर्यभान के खेत में चली गई थी। इसको लेकर मारपीट हुई थी। इस मुकदमे की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान रामप्रताप सोनकर के हाजिर न होने पर कोर्ट ने वारंट जारी किया और पुलिस ने दस दिन पूर्व रामप्रताप को गिरफ्तार कर लिया जो वर्तमान में जेल में है।

रामप्रताप के जेल जाने से उसके बच्चे काफी आक्रोश में थे। मंगलवार को होली के दिन करीब तीन बजे होली खेलने के बाद सूर्यभान अपनी दुकान खोलने के लिए घर से कप्तानगंज बाजार जाने के लिए निकला। अपने घर से वह करीब 50 मीटर आगे बढ़ा होगा, कि तभी विपक्षी रामप्रताप के बेटे लालमुनी, बहादुर, राजेश और वीरेंद्र लाठी-डंडा, लोहे की सरिया आदि से लैस होकर सूर्यभान पर हमला बोल दिया।

घटना की जानकारी होने पर बीच बचाव के लिए परिवार के जो भी सदस्य पहुंचे उसे पीटा। घटना से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूर्यभान को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शेष अन्य का इलाज चल रहा।
विज्ञापन

घटना के संबंध में सूर्यभान के भाई घनश्याम ने तहरीर देकर लालमुनी, बहादुर, विरेंद्र, राजेश को आरोपित किया है। एसपी ग्रामीण, नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही। सभी घर छोड़कर फरार हैं। ऐहतियातन गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें