फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

Sat, 27 Jan 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
encounter in azamgarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की रात साढ़े 11 बजे सिधारी थान क्षेत्र के हलुआडीह स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुकेश राजभर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मुठभेड़ में सिपाही उदयभान भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बदमाश मुकेश राजभर की मौत हो गई। उदयभान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी अजय साहनी ने बताया कि, बदमाश ने 22 जनवरी की रात बंदी रक्षक मान सिंह यादव को गोली मार कर घायल कर दिया था।

तभी से पुलिस उसका पीछा कर रही थी। घटना के वक्त दो बदमाश बाइक से मेहनगर की तरफ से आ रहे थे। एक बदमाश भागने में कामयाब पहा। मुठभेड़ के बाद एसपी और डीआईजी ने अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व मंडल कारागार इटौरा के सरकारी आवास में घुसकर सिपाही को गोली मारने की घटना को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने चुनौती के रूप में लिया था। उक्त घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस लगातार कांबिंग कर रही थी।

विज्ञापन

encounter in azamgarh - फोटो : अमर उजाला
​शुक्रवार की रात संदिग्धों की तलाश में जुटी सिधारी थाने की पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में हलुआडीह पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मेंहनगर की तरफ से छतवारा की तरफ एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक पर सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया।

बदमाश द्वारा चलाई गई गोली लगने से आरक्षी उदयभान घायल हो गया। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसका साथी अंधेरा और कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घायल बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर मुकेश कुमार पुत्र नंदलाल निवासी ग्राम मुतक्कलीपुर थाना पवई के रूप में की गई। पुलिस ने उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, तीन कारतूस और टीवीएस स्टार बाइक बरामद की है। घायल बदमाश और आरक्षी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान रात करीब 12 बजे बदमाश की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बाताया कि बदमाश ने 22 जनवरी को बंदी रक्षक मानसिंह यादव पर जानलेवा हमला किया था। उक्त बदमाश पर पचास हजार का इनाम था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले पंजीकृत हैं। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें