मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मोहल्ला में गत दिनों मारपीट में घायल अधेड़ की मौत रविवार की देर शाम एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी इम्तियाज और शमशेर अहमद के बीच शनिवार की सुबह विवाद के बाद मारपीट की घटना हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से इम्तियाज अहमद(50) और उसका पुत्र मोहम्मद आसिफ(15), मोहम्मद आमिर(13), मोहम्मद कासिम(11), मोहम्मद हाशिम(8) घायल हो गया था। जबकि दूसरे पक्ष से शमशेर अहमद(9) घायल था।
इम्तियाज सहित उसके परिवारों के पांचों घायलों का इलाज नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार की देर शाम इलाज के दौरान इम्तियाज की मौत हो गई, वहीं मोहम्मद हासिम की गंभीर स्थिति बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।