वाराणसी के बाबतपुर इलाके में बीती देर रात बाबतपुर चौराहे पर बाइक और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति हवा में उछलकर कर काफी दूर जाकर गिरे। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती निवासी आलमगीर अपने साले नसीम के साथ अकबरपुर स्थित मखदूम शाह दरगाह में दर्शन करने के लिए जा रहा था। वह बाबतपुर चौराहे पर पहुंचा था, उसी समय बसनी की ओर से आ रहे ट्रक सामने से आ गया। इससे बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक ने टक्कर मार दी।
घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। वही दोनों लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बसनीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई। साथ ही नसीम का इलाज शहर के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। घायल व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।