फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, तीन हिरासत में

Tue, 16 Jul 2019 12:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के मजीठ गांव में रविवार की शाम रामधनी(75) पुत्र रामसिंह गोंड की लाठी-डंडे और पत्थर से पीट कर हत्या कर दी गई। शव को झाड़ी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


रविवार शाम पांच बजे रामधनी अपने घर से हल का कसना फरगाने के लिए सेंदुर गांव निवासी अगरिया के घर गया था। करीब साढ़े सात बजे वह घर वापस जा रहा था कि रास्ते में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को वहां से सौ मीटर दूर झाड़ी मे फेंक दिया। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खोजते हुए झाड़ी के पास पहुंचे तो वह मृत पड़ा था। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे पन्नालाल ने तहरीर में कहा कि उसके पिता के साथ अर्जुन, रामलाल, राम अवतार गए थे। पिता को ढूंढते हुए वह मजीठ पुलिया के पास पहुंचा तो पिता के कराहने की आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी दूर पर रामलाल लाठी, अर्जुन बोरी और रामअवतार पत्थर लिए दिखाई दिया। जब तक वह पिता के पास पहुंचता सभी आरोपी फरार हो गए और पिता की मृत्यु हो चुकी थी। सीओ राहुल मिश्रा ने बताया कि शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें