फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में बैठा निलेश है गिरोह का साल्वर

Tue, 03 May 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पटना में बैठा निलेश है गिरोह का साल्वर
विज्ञापन
 एआईपीएमटी का पेपर लीक करने के प्रयास के मामले की जांच में पता चला है कि पटना में बैठा निलेश इस गैंग का मास्टर साल्वर है। एसटीएफ को उसकी लोकेशन भी पटना में ही मिल रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जल्द ही एक टीम बिहार रवाना होगी। उसके पकड़े जाने के बाद कई राज खुलेंगे। पता चला है कि वह कई अन्य गिरोहों के लिए भी काम करता है। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने रविवार को पेपर लीक करने के प्रयास में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। सारनाथ क्षेत्र से सिगरा के निराला नगर निवासी प्रमोद जायसवाल, शिवपुर के चांदमारी निवासी विजेंद्र प्रताप सिंह, कैंट के राजाबाजार निवासी दिलशाद, चंदौली के बलुआ निवासी राजीव कुमार श्रीवास्तव, पटना के आलमगंज निवासी अभिमन्यु, अंबेडकर नगर के टांडा निवासी कमलेंद्र कुमार, पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र निवासी संजय कुमार कुशवाहा और बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली प्रियंका ठाकुर की गिरफ्तारी हुई थी।

पता चला था कि अभिमन्यु की भांजी प्रियंका के पास एक छोटी सी डिवाइस थी, जिसमें सिम लगा हुआ था। इस डिवाइस को कपड़े के अंदर छिपाकर ले जाने की प्लानिंग थी। ब्लू टूथ के जरिए वह बाहर बैठे साल्वर को परीक्षा में पूछे गए सवाल बताती। साल्वर पेपर हल कर उसे तो बताता ही, अन्य केंद्रों पर परीक्षा दे रहे छात्रों को भी हल कराता। एसटीएफ  को पूछताछ में पता चला है कि यह साल्वर पटना का निलेश है। पेपर लीक कराने वाले कई गिरोह से उसके संपर्क हैं। 
विज्ञापन


बरामद इंडीवर गाड़ी सपा नेता अरविंद मौर्या की
वाराणसी। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से तीन गाड़ियां बरामद की हैं। चंदौली के बलुआ निवासी राजीव श्रीवास्तव के पास से इंडीवर गाड़ी पकड़ी गई है। उसने पूछताछ में बताया कि इंडीवर गाड़ी उसने शिवपुर विधानसभा के सपा प्रत्याशी अरविंद मौर्या से खरीदी थी। उसने गाड़ी अभी ट्रांसफर नहीं कराई है। अरविंद मौर्या ने यह गाड़ी गुजरात के एक व्यक्ति से खरीदी थी और उसे अपने नाम ट्रांसफर कराए बिना बाद में राजीव को बेच दी। हालांकि इस बारे में अरविंद का कहना है कि इंडीवर गाड़ी उनकी नहीं है। इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें