फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में डॉक्टर की लापरवाही, गर्भवती महिला की कर दी नसंबदी

Tue, 14 Feb 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विरोध जताने पर गर्भपात कराने को कहा गया - फोटो : demo photo
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के सीएचसी मड़िहान पर एक सप्ताह पूर्व एक निजी संस्था द्वारा लगाए गए नसबंदी कैंप में एक गर्भवती महिला की बगैर जांच किए ही नसंबदी कर दी गई। मामले की जानकारी लोगों को तब हुई जब नसबंदी के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे स्वास्थ्य केंद्र  ले जाया गया।
विज्ञापन


आशंका होने पर डॉक्टर ने जांच कराया तो वह गर्भवती पाई गई। यह सुनते ही महिला के परिजन हैरान हो गए। इलाज करने को कहा तो डॉक्टर ने ऑपरेशन करने वाली टीम के पास भेजा। महिला नसबंदी करने वाली टीम के पास पहुंच कर इसके बारे में बताया तो टीम के सदस्यों ने उसको गर्भपात कराने की सलाह दे डाली।

यह सुनते ही महिला का पति नाराज हो गया। विरोध जताने पर निजी संस्था व महिला के पति के बीच मारपीट हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई करने की बात कही। 
विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान पहड़ी निवासिनी सविता पत्नी सत्यनारायण जनवरी महीने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पर एक निजी संस्था द्वारा आयोजित किए गए नसबंदी कैंप में अपना नसंबदी कराने गई थी।
जहां महिला द्वारा बताए जाने के बावजूद टीम ने उसकी जांच नहीं कराई और उसकी नसंबदी कर दी थी। महिला के पति का कहना है कि  घोर लापरवाही है।  उसकी पत्नी की जान भी जा सकती है। इसलिए उनके विरुद्ध वह जिलाधिकारी के यहां शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेगा ताकि दोबारा कोई इस तरह की गलती नहीं कर सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें