फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में फिर नक्सली हमला, भदोही का लाल शहीद

Tue, 16 May 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
शहीद के शव के पास रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बीजपुर में सोमवार भोर में नक्सली हमले में बैराखास निवासी छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (एसटीएफ) के जवान सुलभ उपाध्याय शहीद हो गए। शाम को चार बजकर  45 मिनट पर सेना के विशेष हेलीकाफ्टर से पार्थिव शरीर ज्ञानपुर पुलिस लाइन पहुंचा।
विज्ञापन


वहां से एंबुलेंस से पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचाया गया। रामपुर गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
ज्ञानपुर से सटे बैराखास गांव निवासी अशोक उपाध्याय के दो पुत्रों में सुलभ उपाध्याय (23) का 2013 में छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स में चयन हुआ था।

चयन के बाद से ही नक्सल बेल्ट में उनकी तैनाती हुई थी। 10 दिन पूर्व नक्सली हमले में कई जवानों के शहीद होने के बाद से ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

सोमवार भोर में करीब तीन बजे ऑपरेशन के दौरान एसटीएफ जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। शरीर में कई गोली लगने से सुलभ उपाध्याय शहीद हो गए। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गॉर्ड ऑफ ऑनर देने के बाद शाम चार बजकर 45 मिनट पर वायुसेना के विशेष हेलीकाप्टर से शहीद सुलभ का पार्थिव शरीर ज्ञानपुर पुलिस लाइन पहुंचा।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा सुलभ तेरा नाम रहेगा... से श्रद्धांजलि दी। डीएम विशाख जी और एसपी सचींद्र पटेल की देखरेख में यहां से एंबुलेंस से पार्थिव शरीर बैरा खास भेजा गया।

परिवार के सदस्य गोपाल उपाध्याय ने बताया कि सुलभ अप्रैल में घर आया था। चार मई को वह ड्यूटी पर रवाना हुआ था।  
विज्ञापन

सुलभ के शादी की चल रही थी बात

शहीद सुलभ उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के बीजपुर में नक्सली हमले में शहीद सुलभ उपाध्याय के शादी की बातचीत चल रही थी। परिवार के लोगों ने बताया कि 16 मई को शादी की बात को लेकर कुछ लोग आने वाले थे, लेकिन इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें