सोनम राजभर ने बताया कि दिलीप राजभर, कोइलारी गांव निवासी चंदन सिंह उर्फ रवि और सुरेंद्र घनिष्ठ मित्र थे। घटना वाले दिन वह चंदन सिंह, दिलीप राजभर के साथ तरांव गांव के घुट्टा पुरवा में बहन की पाही पर था। वहीं से फोन करके चंदन ने सुरेंद्र को बुलाया। उसे साथ लेकर करहट पुरवे में नहर किनारे गए। वहां पहले उसे शराब पिलाई और फिर गमछे से गला कसकर मार डाला।
बाद में नहर के किनारे उसका जमीन में दफनाने ले गए। लेकिन चंदन को शक हुआ कि वह जिंदा है तो उसने गला भी रेत दिया। दूसरे दिन रवि ने सुरेंद्र के फोन से उसके पिता को फोन कर तीन लाख रुपये की मांग की। सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सुरेंद्र की बाइक आजमगढ़ के लालगंज इलाके में दिलीप राजभर की ससुराल से बरामद की गई है। हत्या का असली कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।