उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात बारात आई थी। बरात के शोरगुल का फायदा उठा कर उसी गांव का पड़ोसी युवक शनिवार रात आठ वर्षीय मासूम बच्ची का मुंह दबाकर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्मी के चंगुल से छूटने के बाद रोती हुई बालिका अपने घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती बताई। परिजनों ने रविवार को थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
इंस्पेक्टर विजय कुमार चौरसिया का कहना है कि बालिका की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।