फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतर निकालने कुएं में उतरे पिता पुत्र समेत चार की मौत

Thu, 06 Jul 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
इसी कुएं में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले में कुएं में गिर कर मरे कबूतर को निकालने गए एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। चार लोगों की मौत होने की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलवारी कला निवासी भोला पटेल (44) गुरुवार की दोपहर अपने कुएं में गिर कर मरे कबूतर को बाहर निकालने उतरे थे। वह कुएं में नीचे उतरे तो उसमें फैली जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

काफी देर बाद भी उनके कुएं से बाहर नहीं निकलने पर बाहर खड़े उनके भतीजे अशोक कुमार (37) ने कुएं में झांका। इसके बाद वह भी रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया। करीब एक घंटे तक चाचा भतीजा बाहर नहीं निकले तो ऊपर खड़े भोला के पुत्र राहुल (20) ने दोनों को बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई ।
विज्ञापन


कई बार आवाज लगाने के बाद भी दोनों बाहर नहीं निकले तो राहुल भी रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया। बाहर से देख रहे लोगों द्वारा हल्ला मचाने पर भोला का पड़ोसी नियाजुद्दीन (32) भी मौके पर पहुंचा। तीन लोगों के कुएं में गिरने की बात पता चलने पर उन्हें बचाने के लिए वह भी कुएं में कूद पड़ा और बाहर नहीं निकला।

कुएं में चार लोगों के गिरने की खबर फैलते वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच किसी ने कुएं में जहरीली गैस होने की आशंका जताई। ग्रामीणों ने लालटेन जला कर डाला तो वह बुझ गई।

इसके बाद सभी को कटिया के सहारे बाहर निकाला गया और आनन फानन में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों को चारों को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम बागीश शुक्ला, तहसीलदार ओपी पांडेय, प्रभारी थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी संजय सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें