फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी शादी कर ससुराल में मौज कर रहा था धोखेबाज, आ धमकी दूसरी पत्नी

Thu, 24 Aug 2017 06:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहा जाता है कि शादी सात जन्मों का मिलन है लेकिन अगर कोई एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन- तीन शादियां कर ले तो ऐसे व्यक्ति को धोखेबाज ही कहा जाएगा। जी हां, यूपी के मऊ जिले के इस धोखेबाज पति ने एक साथ तीन जिंदगियां बर्बाद कीं।
विज्ञापन


तीसरी शादी करने की शिकायत पर पुलिस ने अहमदपुर असना गांव से आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसने तीन शादियां करने की बात स्वीकार की है।ढाढाचंवर मुहम्मदाबाद गोहना निवासी हंसराज राजभर ड्राइवर है।

दूसरी पत्नी पूनम निवासी सूरजपुर मोर्चा और तीसरी पत्नी श्वेता गोड़ निवासी अहमदपुर असना ने पुलिस से शिकायत की है कि उनसे हंसराज ने शादी की है। परिवार से दहेज में मोटरसाइकिल, सोना भी लिया था।
विज्ञापन


पूनम ने बताया कि मुझसे उसने 2014 में शादी की थी। इससे एक तीन माह का लड़का भी है। मुझको घर न रखकर घोसी नगर के पकड़ी रोड पर रखा है। वहीं तीसरी पत्नी श्वेता ने बताया कि हंसराज ने मुझसे 10 जून 2017 को शादी की और साथ ही रह रहा था।

वहीं पूनम व उसकी मां राधिका ने बताया कि पता करने पर मालूम हुआ कि आरोपी अहमदपुर असना गांव में रह रहा है, तो पुलिस से शिकायत की गई। यह तीन शादी कर चुका है। इसने पहली शादी 2002 बलुआ पोखरा की संगीता राजभर के साथ की थी। सीओ की पूछताछ में हंसराज ने तीन शादियां करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें