फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: आपसी विवाद में छीन ली जिंदगी, मनबढ़ों ने डंडे से पीटकर मार डाला

Wed, 20 Nov 2019 11:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के बस्ती भुजबल का रहने वाला सौरभ सिंह(22) पुत्र प्रदीप सिंह की मनबड़ों(बदमाशों) ने गोपालगंज बाजार में कड़ियों और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। परिजन सौरभ को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। युवक के पिता प्रदीप ने अहरौला थाने में चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि सौरभ सिंह भी आपराधिक प्रवित्ति का था। छाटी-मोटी वारदातों में उसका नाम सामने आया था। मरने वाले और मारने वाले दोनों ही जेल में बंद विक्की सिंह की गैंग से संबंधित है।

जानकारी के मुताबिक इनका आपस में कोई विवाद हो गया था। मंगलवार रात आठ बजे सौरभ किसी निमंत्रण में शामिल होने के लिए आजमगढ़ बाइक से जा रहा था। जैसे ही वो गोपालगंज बाजार पहुंचा, वहां पहले से मौजूद पांच-छह मनबढ़ों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वो भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन सौरभ को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने जेल में बंद विक्की सिंह के भाई रिक्की सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पैढ़िया, अनिल गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश निवासी बस्ती भुजबल, मनोज मौर्य पुत्र राम दुलार निवासी बिसईपुर और एक अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें