पिछले 5 अक्टूबर को थाना समाधान दिवस प्रभारी एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी के सामने समझौता हुआ था। उसका पालन करने हेतु फरियादी बेचन सेठ शनिवार को फिर से समाधान दिवस पर आया था। वहीं लेखपाल सुभाष चंद्र गुप्ता का कहना है कि मुझे फत्तनपुर गांव के बेचन, शरद आदि लोग पिछले कई दिनों से जबरदस्ती आबादी श्रेणी 6(2)की भूमि नापने के लिए दबाव बना रहे हैं, जो मेरे अधिकार से बाहर है। इस कारण मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गया हूं।