फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ : पत्नी-बेटी के सामने चाकू घोंपकर हत्या, बदमाश फरार

Mon, 29 Jul 2019 03:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलुपुर मोड़ पर बक्तावरगंज जाने वाले रोड पर रविवार दोपहर ढाई बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने संविदा सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी। सफाईकर्मी उस समय बाइक से बीवी और बेटी के साथ किराए का मकान देख कर लौट रहा था।

विज्ञापन


घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। भाई आफताब की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सूचना पर एसपी अनुराग आर्य ने घटनास्थल का दौरा किया और हत्यारों को जल्दी गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के प्यारेपूरा मुहल्ला निवासी फैयाज अहमद(25) पुत्र हन्नान नगर पालिका में ठेके पर सफाई कर्मचारी था। वह बाइक से पत्नी और सालभर की बेटी के साथ कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी निवासी बहन के यहां गया था। लौटते समय वह मतलूपुरा मोड़ के पास पत्नी के साथ किराए का मकान देखने चला गया और वहां से लौटते समय पीछे से आए दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने चाकुओं से फैयाज के सीने और गले पर कई वार कर दिया और फरार हो गए। आंखों के सामने ही शौहर पर जानलेवा हमला देख पत्नी ने शोर मचाया।  लोगों ने फैयाज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत कर दिया। जानकारी पाते ही पुलिस के साथ ही एसपी पहुंच गए। एसपी का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें