फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ छह चोर गिरफ्तार

Sat, 14 May 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरा, कैंट और रोहनिया क्षेत्र से पुलिस ने चोरी की आठ बाइक के साथ छह चोरों को गिरफ्तार किया। इनमें कैंट क्षेत्र से पकड़े गए दो युवक बीटेक के छात्र हैं। जेब खर्च, महंगे शौक और गर्ल फ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए वे चोरियां करते थे। दोनों के पास से बरामद चार बाइक कैंट क्षेत्र से चुराई गई थी। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम कैंट पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक टकटकपुर कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास चोरी की बाइक के साथ मौजूद हैं। पुलिस ने मौके से अंशुमान सिंह निवासी विरदोपुर थाना भेलूपुर और आदेश सिंह निवासी कुसिया बहरिया थाना जलालपुर (जौनपुर) को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एवं निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद हुई। सीओ कैंट राजकुमार यादव का कहना है कि दोनों युवक वाराणसी में ही एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करते हैं। महंगे शौक पूरे करने के लिए वे बाइक चुराते थे।

दूसरी बरामदगी रोहनिया क्षेत्र से हुई। रोहनिया पुलिस ने मोहनसराय से राजीव चौधरी निवासी रखौना मिर्जामुराद एवं अनुज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की। तीसरी बरामदगी सिगरा क्षेत्र से हुई है। सिगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि काशी विद्यापीठ गेट नं. एक के सामने दो लोग चोरी की बाइक और एक्टिवा के साथ मौजूद हैं। पुलिस ने मौके से कृष्णा त्यागी निवासी देवकली थाना धीना जनपद चंदौली एवं आशीष जायसवाल निवासी गिलट बाजार थाना शिवपुर को गिरफ्तार कर दो गाड़ियां बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें