जौनपुर जिले के औरा गांव में बुधवार शाम कुछ युवक ताश खेल रहे थे। तभी वहां यूपी डायल 100 पुलिस आ गई। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के भय सभी भागने लगे। इसी क्रम में ताश देख रहा एक युवक भी भागने लगा। दौड़ने के क्रम में वह युवक गिर गया और उसकी मौत हो गई।
मौत की समाचार पाकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पाकर मौके पर देर रात एसओ रामपुर और सीओ मड़ियाहूं ने पहुंचकर आक्रोशित लोगो को समझाने का प्रयास करने लगे।
परिवारीजन ने मृतक का पोस्टमार्टम नही कराने पर अड़ गये हैं। रामपुर थाना के औरा गांव के लाला बस्ती के बीच गांव में शाम को कुछ युवक ताश खेल रहे थे। किसी ने 100 नं. पुलिस को सूचना दिया कि गांव में जुआ खेला जा रहा है।
पुलिस तुरंत गांव के भीतर पहुंच गयी और ताश खेल रहे युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ी। ताश खेल रहे युवक भाग तो गये लेकिन पुलिस ने ताश देख रहे युवक राधेकृष्ण श्रीवास्तव 32 को पकड़ने की कोशिश की। पकड़े जाने के भय से राधेकृष्ण ने भी दौड़ लगाई। पुलिस भी उसके पीछे दौड़ पड़ी। पुलिस के पकड़ने से पहले ही वह गिर पड़ा। तब पुलिस उसे छोड़ वापस चली गई।
बताया जाता है कि गिरने से उसके सीने में चोट लग गयी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उशे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर थानाधिकारी मौके पर पहुंचे।