फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

Wed, 18 Mar 2020 09:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के ब्रह्मा घाट पर बुधवार की दोपहर तीन नकाबपोश बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी विजय यादव उर्फ विज्जू(36) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट में गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल विजय को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सट्टा खेलने के दौरान विजय का 2,87,000 रुपया गाय घाट निवासी राजू डॉक्टर पर बकाया था। बकाया पैसे के विवाद में ही राजू और उसके साथी भैयालाल पहलवान के इशारे पर विजय को गोली मारी गई है। राजू और भैयालाल के न मिलने पर कोतवाली थाने की पुलिस उनके पांच करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लक्सा थाना अंतर्गत सूरजकुंड निवासी विजय की कालभैरव क्षेत्र में कपड़े की दुकान है। विजय के अनुसार, इन दिनों व्यापार अच्छा नहीं चल रहा है। इस वजह से वह दोपहर के समय ब्रह्मा घाट पर टहल रहा था। इसी दौरान तीन नकाबपोश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिए। तकरीबन पांच से छह राउंड फायरिंग में तीन गोली विजय के पेट में दाएं ओर लगी।

विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर घाट पर मौजूद लोग विजय की ओर दौड़े तो बदमाश गलियों से होते हुए पैदल ही भाग निकले। आननफानन में विजय को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दो गोली आर-पार कर गई है। एक गोली पेट में फंसी है, जिसे ऑपरेशन कर निकाला जाएगा। कोतवाली पुलिस के अनुसार, वारदात में .30 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विजय के बयान के आधार पर राजू डॉक्टर और भैयालाल की खोजबीन कराई गई तो दोनों नहीं मिले। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही ब्रह्मा घाट की आसपास की गलियों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर गोली मारने वाले बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

नैनी जेल से धमकाया तो पैसा मांगना बंद कर दिया था
बड़े भाई संजय ने बताया कि सट्टे का बकाया उनके छोटे भाई विजय ने राजू डॉक्टर से देने को कहा था। इस पर हत्या के मामले में नैनी जेल में बंद कोतवाली क्षेत्र निवासी राजेश फूटे ने विजय को फोन कर कहा था कि वह अपना पैसा भूल जाए। राजू डॉक्टर उसका आदमी है और दोबारा पैसा मांगने पर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना। संजय के अनुसार, यह घटना छह माह पुरानी है। फूटे का फोन आने के बाद विजय ने राजू से पैसे का तगादा करना बंद कर दिया था।

कोतवाली क्षेत्र में धड़ल्ले से होता है सट्टा और जुआ
कोतवाली क्षेत्र के कई मुहल्लों में पुलिस की शह पर धड़ल्ले से सट्टा और जुआ खेला जाता है। समय के साथ सट्टे और जुआ का अवैध खेल मोबाइल के मार्फत संचालित होने लगा है। इसके बावजूद इलाकाई थाने की पुलिस यह जानती है कि कौन लोग हैं, जो सट्टा और जुआ खेलवाते हैं। हालांकि कभी कार्रवाई नहीं होती है और अफसरों का दबाव बढ़ने पर एकाध-दो लोगों की गिरफ्तारी कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा लेती है। इससे पहले सट्टे के खेल में घाटा होने पर पुलिस की मुखबिरी करने के चक्कर में मई 2018 में औसानगंज निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें