फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा के सात उचक्के गिरफ्तार 

Wed, 29 Jun 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोगों को झांसा देकर चोरी और उचक्कागीरी करने वाले गोंडा के सात बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने लहरतारा आरओबी के नीचे से सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन देशी कट्टा, तीन कारतूस, 13 स्मार्टफोन, 102 पुड़िया हेरोइन, नगदी सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।   पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गोंडा के घुमंतू गिरोह के सदस्य हैं। इन्होंने सूबे के विभिन्न जिलों के साथ ही मध्य प्रदेश में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। 

 पुलिस अधीक्षक (अपराध) त्रिभुवन सिंह ने मंगलवार को सिगरा थाने में बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग लहरतारा पुल के समीप न्यू लोको कॉलोनी स्थित एक बंद पड़े मकान में चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर क्राइम ब्रांच और सिगरा पुलिस ने घेरेबंदी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी शिनाख्त गोंडा जिले के धानेपुर के दुल्हापुर के हरिभान दत्त, मोनाडीह बनगही के संतोष कुमार वर्मा, वजीरगंज के छोटी खरहरी के राजू वर्मा, पुरेपवार के रामबहादुर वर्मा, मनकापुर के बल्लीपुर हतवा के चेतराम वर्मा, महेंद्र वर्मा व बनकटिया के पंचम वर्मा के तौर पर हुई। गिरफ्तार करने वालोें में क्राइम ब्रांच के अतुल नारायण सिंह, विजय प्रताप सिंह, सिगरा एसओ बृजेश चंद तिवारी, रोडवेज चौकी प्रभारी रामनरेश यादव शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें