फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते कलंकित : घर में सो रही भाभी के साथ देवर ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
gurgaon gang rape
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर जिले में एक कुकर्मी ने देवर-भाभी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर डाला। जाते-जाते कलयुगी देवर ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर रात देवर ने भाभी के साथ अश्लील हरकत की। किसी तरह विवाहिता युवक के चंगुल से छूटी। पकड़े जाने के डर से युवक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। शोर सुनकर कमरे में पहुंचे परिजनों को पीड़िता ने घटना की जानकारी दी।

बाद में परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को ताड़ीघाट रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपी युवक को धर दबोचा।  पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला देर रात अपने कमरे में सो रही थी। परिवारवाले बाहर दरवाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


गहरी नींद में सो रही विवाहिता ने दरवाजा खोला और पूछा कौन है ? लेकिन कुछ देर तक जवाब न मिलने पर वह अंदर चली गई। पुन: दरवाजा खटखटाने की आवाज हुई। उसने दरवाजा खोला तभी उसका देवर अचानक मुहं बंदकर कमरे में अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर दिया।

उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा। उसके चंगुल से बचने के लिए पीड़िता से काफी देर तक जद्दोजहद होती रही। महिला के विरोध करने पर देवर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह शोर मचाना शुरू किया, तब आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े।

पकड़े जाने के डर से देवर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों संग पीड़िता थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है।

इस संबंध में थाना निरीक्षक शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक को पुलिस ने ताड़ीघाट रेलवे क्रॉसिंग के पास से शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया, जो कहीं भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें