फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : घर के बाहर सो रही किशोरी को अगवा कर उठा ले गए मनबढ़, पार की दरिंदगी की हदें

Mon, 15 Jul 2019 12:10 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। घर के बाहर सो रही किशोरी का अपहरण कर के तीन मनबढ़ों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद किशोरी का हाथ-पैर और मुंह बांधकर घर के पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन


जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी शनिवार की रात में घर के बाहर सो रही थी। आसपास परिवार के अन्य लोग भी अलग अलग चारपाई पर सो रहे थे। आधी रात को तीन लोग उसका मुंह दबाकर चारपाई से उठा ले गए।

घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एकांत में ले जाकर उससे तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद कपड़े से मुंह और हाथ-पैर बांधकर उसे घर के पीछे छोड़कर भाग गए। किसी तरह किशोरी ने मुंह से कपड़ा हटाकर शोर मचाया तो परिजन और पड़ोसी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किशोरी और परिजनों से पूछताछ की। सुबह रिपोर्ट लिखाने परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर बदलवाकर अपहरण और छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। सीओ का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। किशोरी का बयान कराया जाएगा। बयान में वह दुष्कर्म की बात कहती है तो केस में संबंधित धारा बढ़ा दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें