फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: नाबालिग पर मासूम की हत्या करने का मुकदमा दर्ज, तालाब में फेंकने का लगा आरोप

Sun, 17 Nov 2019 07:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पांच साल की मासूम का शव तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बैराखास गांव में शनिवार की रात 11 बजे चार साल की प्रिया विश्वकर्मा का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची को तालाब में धकेलने का आरोप एक 12 साल के लड़के पर लगा। एक बच्चे के बयान पर पुलिस ने नाबालिग पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

अछवर गांव निवासी जयशंकर विश्वकर्मा गत डेढ़ दशक से बैराखास गांव में रहते हैं। वह बढ़ई का काम कर परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम चार बजे उनकी बेटी प्रिया विश्वकर्मा घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के पिता के अनुसार, एक बच्चे ने बताया कि गांव का लड़का उसे तालाब की तरफ बुलाकर ले गया था। परिवार वाले और ग्रामीणों ने जब खोजबीन करते हुए तालाब के पास पहुंचे तो प्रिया का शव पानी में उतराया था। यह देख वहां मौजूद परिवार वाले रोने-बिलखने लगे।

खबर मिलने पर यूपी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लेकर लड़के पर दबाव डालकर पूछा कि प्रिया को क्यों तालाब में फेंका लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक ग्रामीण मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में डटे रहे। दोपहर बाद पुलिस ने लड़के के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें