आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर चट्टी गांव में शुक्रवार की देर रात पिता और बेटी की हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के महमुदपुरा ग्राम निवासी साकिर अपने परिवार संग पिछले 10 साल से आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर चट्टी गांव में किराये के कमरे में रहता था।
शुक्रवार रात कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर परिवार पर गोलियां बरसा दीं और फावड़े से भी हमला किया। हमले में साकिर(22) पुत्र रमजान अली और उसकी पांच महीने की पुत्री समियन की मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी जैनब(20) गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुबारकपुर के रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतकों को गोली लगी है और उन से भी फावड़े से वार किया गया है।