वाराणसी के मंडुवाडीह पुलिस के सामने शनिवार को फेसबुक पर हुए प्यार के बाद झांसे का शिकार हुए एक प्रेमी का मामला सामने आया। पुलिस इस मामले में जांच की कर रही है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर से मंडुवाडीह थाने पहुंचे फेसबुक प्रेमी सैफुल्ला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक पर मंडुवाडीह के गणेशपुर में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर बात करने के बाद व्हाट्सएप पर बातें शुरू हो गई। देखते ही देखते वीडियो कॉलिंग के जरिए प्यार का इजहार होने लगा।
इसी दौरान फेसबुक गर्ल ने मैसेज कर प्रेमी से अपनी मां की किडनी खराब होने की बात बताई। साथ ही अस्पताल में भर्ती किसी महिला की तस्वीर भी व्हाट्सएफ पर भेजकर रुपयों की मांग की। भावुक फेसबुक प्रेमी ने लड़की द्वारा दिए गए एकाउंट में 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया।
रुपये मिलने के बाद लड़की ने लड़के के व्हाट्सअप पर सॉरी लिखकर उसे ब्लॉक कर दिया। पीडि़त लड़के ने शनिवार को शाहजहांपुर से मंडुवाडीह थाने पहुंचकर लड़की के खिलाफ तहरीर दी।