फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी में साइबर जालसाज चला रहे थे दो कॉल सेंटर, पुलिस ने मारा छापा; चार युवक हिरासत में

Thu, 21 Aug 2025 05:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Cyber Crime News: पुलिस और क्राइम ब्रांच वाराणसी के मलदहिया और सिगरा में चार लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग कॉल सेंटर चलाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। माैके से पुलिस को कंप्यूटर, लैपटॉप बरामद हुए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: साइबर जालसाजों की ओर से कॉल सेंटर चलाने की सूचना पर चेतगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात मलदहिया और सिगरा पुलिस ने शिवपुरवा में छापा मारा। मलदहिया में सिंह मेडिकल के सामने गली में एक मकान में कॉल सेंटर से पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। मौके से कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए।

विज्ञापन


सिगरा के शिवपुरवा में भी कॉल सेंटर पकड़ा गया। उच्चाधिकारियों की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल, व्हाट्सएप चैट की मदद से जांच जारी है।

साइबर क्राइम थाने में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना के दौरान कॉल सेंटर चलने का मामला सामने आया है। सिगरा, चेतगंज और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एसीपी चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में कार्रवाई की है। दोनों कॉल सेंटर की फॉरेंसिक फील्ड यूनिट से भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा के बचाव के तरीके
गोमती जोन पुलिस ने एक वृहद साइबर जागरूकता अभियान चलाया। बुधवार को पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) ने संदीपनी पब्लिक स्कूल जंसा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। स्मार्ट यूजर, सेफ यूजर मिशन में पुलिस उपायुक्त ने छात्रों को फिशिंग, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, और साइबर बुलिंग के बारे में जानकारी दी। छात्रों को मजबूत पासवर्ड बनाने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, पब्लिक वाई-फाई का सतर्कता से उपयोग करने और व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा न करने के बारे में बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें