फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दबिश देने गए सिपाही को छेड़छाड़ के आरोप में घर में बंद किया, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2019 11:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में मारपीट के मामले में सोमवार सुबह चार बजे दबिश देने गए एक सिपाही पर छेड़खानी का आरोप लगाकर घर वालों ने कमरे में बंद कर दिया। चार घंटे बाद सीओ सदर नृपेंद्र फोर्स लेकर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर सिपाही को मुक्त कराया।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और परिजनों में धक्का-मुक्की भी हुई। मामले में एसआई की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 12 के खिलाफ केस दर्ज कर दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया।

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में 20 सितंबर को मारपीट हुई थी। इसमें पुलिस ने चार लोगों पर एनसीआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने कई बार अमर बहादुर यादव के घर दबिश दी। आरोप है कि पुलिस दबिश के नाम पर रात में महिलाओं और घर के अन्य सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगी। मारपीट की घटना की रात दो बजे भी पुलिस ने दबिश के नाम पर दुर्व्यवहार किया था।

विज्ञापन

इसी मामले में सोमवार सुबह में थाने के एक उप निरीक्षक चार-पांच सिपाहियों के साथ अमर बहादुर के घर पहुंचे। आरोप है कि सिपाहियों ने जबरन घर में घुस कर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इससे गुस्साए परिवार वाले सिपाहियों को कमरे में बंद करने लगे। अन्य सिपाही भाग गए लेकिन चंचल यादव को परिजनों ने कमरे में बंद कर दिया। जबकि सिपाही विद्या सागर के हाथ में चोट आई।

सूचना पर बक्शा थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी पहुंचे। थोड़ी देर में सीओ सदर नृपेंद्र, थानाध्यक्ष सिकरारा, सराय ख्वाजा, लाइन बाजार पुलिस एवं महिला सिपाहियों की फोर्स पहुंच गई। इस पर अमर बहादुर के घर वालों ने एसपी को बुलाने की मांग की। लगभग चार घंटे बाद सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने सिपाही को मुक्त कर दिया और सिपाही पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

उधर, थाने के उप निरीक्षक हरिश्चंद्र राव की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं सिपाही को कमरे में बंद कर पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में तीन महिलाओं समेत 12 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद संतोष यादव, संगीता यादव एवं उषा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें