फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : बीएचयू अस्पताल में कर्मचारियों और छात्रों के जमकर मारपीट-तोड़फोड़, मौके पर पुलिस बल तैनात

Wed, 07 Aug 2019 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मौके पर पुलिस बल और हुई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में कर्मचारियों और छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल के उमंग फार्मेसी में कर्मचारियों और छात्रों में मारपीट हो गई। जानकारी के मुताबिक काउंटर पर कुछ छात्र ने बिना लाइन में लगे दवा लेने के लिए गए। तो इस दौरान कर्मचारियों ने कुछ देर इंतजार करने को कहा। दवा लेने गए छात्रों को यह बात नागवार लगी और वह अंदर घुसकर काउंटर से दवा लेने लगे।

कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया तो गाली-गलौज के साथ हाथापाई करने लगे। छात्र नहीं माने तो कर्मचारियों ने बाहर जाने को कहा। इससे नाराज छात्रों ने उमंग फार्मेसी में तोड़फोड़ की। उधर घटना की वजह से काउंटर पर अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ भेलूपुर ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से तीन थानों की फोर्स बीएचयू अस्पताल के गेट पर तैनात कर दी गई है। हालांकि मामला शांत हो गया है और पुलिस की मौजूदगी में मरीजों में दवा का वितरण कराया जा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर लंका थाने में मौजूद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें