फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.50 करोड़ की कोकीन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बनारस होनी थी सप्लाई

Fri, 25 Aug 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
चंदौली के पड़ाव चौराहे पर  स्वाट टीम और मुगलसराय प‌ुलिस ने आधा किलो ग्राम कोकीन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में साढ़े तीन करोड़ रुपये है। गिरफ्त में आए तस्कर ने कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोकीन की यह बड़ी खेप को बनारस सप्लाई होनी थी। इस खुलासे के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। तस्कर का नाम प्रकाश कुमार सोनी है। वह बिहार के रोहतास का रहने वाला है ।

गुरुवार को चंदौली एसपी ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि प्रकाश बिहार से मादक पदार्थो की आपूर्ति उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों में करता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जब मुखबीर से सूचना मिली कि बिहार का रहने वाला एक व्यक्ति  भारी मात्रा में कोकीन या हेरोइन लेकर आने वाला है।
विज्ञापन


उसे पकड़ने के लिए सीओ सदर व स्वाट टीम को लगाया गया। पड़ाव चौराहे पर उसका लोकेशन मिला। जानकारी होते ही स्वाट टीम वहां पहुंची।  चौराहे के पास यह टीम भी सादे वेश में टहलने लगी। रात साढे़ नौ बजे एक व्यक्ति सफेद रंग का पॉलीबैग लेकर जाते दिखा।

पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। उसे पकड़ कर जब पॉलीबैग को विशेषज्ञ से जांच कराया तो पता चला कि यह कोकीन है। कुल वजन 510 ग्राम। तस्कर को पकड़ने वाले टीम को पांच हजार का पुरस्कार एसपी ने दिया है।
विज्ञापन


पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है। बता दें कि 18 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने 112 ग्राम हेरोईन बरामद की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें