फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में नाबालिग भाई ने बेच दिए बहन के जेवर

Wed, 14 Dec 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
gold - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दुबई से जगतगंज स्थित मायके शादी में आई विवाहिता का 250 ग्राम सोने का जेवर उसके नाबालिग भाई ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर रेशम कटरा के एक सराफा कारोबारी को ढाई लाख रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात वापसी की तैयारी होने लगी और विवाहिता को उसके जेवर नहीं मिले तो घर में खोजबीन शुरू हुई। थोड़ी ही देर में सामने आया कि उसके छोटे भाई ने उसका जेवर चोरी से बेच दिया है।

इस पर विवाहिता अपने छोटे भाई को लेकर चौक थाने पहुंची। विवाहिता ने पुलिस की मदद से जिस सराफा कारोबारी उसका जेवर खरीदा था उसे थाने बुलवाया।

काफी देर की ना-नुकुर के बाद सर्राफ ने स्वीकार किया कि उसने जेवर खरीदा था लेकिन वह 250 ग्राम नहीं बल्कि 137 ग्राम था और उसने जेवरों को गला दिया है। देर रात दोनों पक्ष के लोगों में पंचायत का दौर जारी था। विवाहिता का कहना था कि उसे उसके जेवर चाहिए।
विज्ञापन

चौक इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। बात नहीं बनी तो जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें