फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जोतने के विवाद में सौतेले भाई को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा, मौत

Mon, 15 Jul 2019 08:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गांव में रविवार की सुबह करीब नौ बजे खेत जोतने को लेकर दो सौतेले भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने सुरेश(55) की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर एसपी सलमान ताज पाटिल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले में तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।

दीघुल गांव निवासी सुरेश पुत्र बेचन साव रविवार की सुबह गांव के भालूनामा टोला में अपना खेत जोतकर आ रहा था। रास्ते मे पड़ने वाले अपनी पुस्तैनी जमीन को अपने बड़े सौतेले भाई शिवकुमार को जोतता देख उसने आपत्ति जताई।
विज्ञापन


सौतेले भाई को उसने खेत जोतने से यह कहकर मना किया कि इस जमीन का आधा हिस्सा उसकी मां का है। जब तक जमीन में तीन हिस्से नहीं लग जाते, खेत नहीं जोतना है। इसके बाद सुरेश बैल खोलने लगा। इस पर शिव कुमार ने अपने सौतेले छोटे भाई सुरेश को लाठी-डंडा से पीट कर अधमरा कर दिया। यह देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों भाइयों को अलग कराया।

इसी बीच जानकारी होने पर सुरेश के घर वाले वहां पहुंच गए और चारपाई पर लादकर सुरेश को घर ले गए। फिर घटना की सूचना 100 डायल पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी में लादकर सुरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई। वहां चिकित्सक ने देखते ही सुरेश को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर सीओ राहुल मिश्रा कोतवाली पुलिस के साथ अस्पताल पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। उधर मामले की जानकारी पर एसपी सलमान ताज पाटिल ने दीघुल गांव में घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने दोनों परिवार के लोगों से पूछताछ की। एसपी ने तुरंत कार्रवाई का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया है। इस मामले में फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मां के हिस्से की जमीन बनी हत्या की वजह :
कोतवाली पुलिस को ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि सुरेश की मां सुरेश के साथ रहती है। पिता बेचन साव के मरने के बाद उनकी जमीन का वरासत दोनों भाइयों शिवकुमार गुप्ता और सुरेश गुप्ता व उनकी मां के नाम हुआ था। उसी मां के हिस्से की जमीन को लेकर दोनों सौतेले भाइयों में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें