फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटे पेड़ से टकराई बाइक, छात्र की मौत

Mon, 22 Feb 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव थाना क्षेत्र के दासेपुर में एनएच 56 के चौड़ीकरण के लिए काटकर छोड़े गए पेड़ से टकराकर रविवार की सुबह एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

जिसके चलते बाइक पर पीछे बैठा 11वीं का छात्र राहुल चौहान (18) सड़क पर गिरा और उधर से गुजरे किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। राहुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं, बाइक चला रहे अजीत सोनकर (26) को गंभीर अवस्था में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर दासेपुर में चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंच पुलिस ने जब आश्वस्त किया कि पेड़ सड़क से हटाए जाएंगे और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर लोग माने और चक्काजाम खत्म हुआ।
 बता दें कि दुर्घटना के समय बाइक सवार दोनों युवकों में से कोई भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
फूलपुर क्षेत्र के समोगरा का निवासी राहुल चौहान रविवार की सुबह अपने दोस्त अजित सोनकर के साथ बाइक पर सवार होकर मिर्जापुर जा रहा था।
 दासेपुर पहुंचते ही सामने से आ रहे एक ट्रक के चलते अजीत ने बाइक को बाएं मोड़ा तो वह सड़क किनारे कट कर पड़े पेड़ से जा टकराई। पेड़ से बाइक के टकराते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

 इसी दौरान सड़क पर से गुजर रहे किसी वाहन ने राहुल को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर एंबुलेंस से घायल अजीत को अस्पताल भेजा गया। वहीं, घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें