फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में 'लापता' 59 कोबरा कमांडो को मिलेगी ये सजा

Wed, 08 Feb 2017 02:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, गया / मुगलसराय
विज्ञापन
crpf - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के लिए गत सोमवार को एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। जम्मू कश्मीर में ट्रेनिंग लेने गए सीआरपीएफ के 59 कोबरा कमांडो बिना बताए लापता हो गया। जवानों के लापता होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि ये जवान बिहार के गया जाने की बजाय अपने घर चले गए । अधिकारियों के सख्त तेवर के बाद इन जवानों ने मंगलवार को ड्यूटी ज्वाइन कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल ने जवानों के इस कृत्य को घोर अनुशासनहीनता माना है। इसी के तहत सभी 59 जवानों की एक महीने की सैलरी पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन
इससे पहले बिहार के गया स्थित सीआरपीएफ की 205वीं बटालियन के लापता 59 कोबरा कमांडो मंगलवार को ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंच गए। ये सभी दिल्ली से सीधे गया जाने के बजाए अपने घर चले गए थे।

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि सभी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मंडल सुरक्षा आयुक्त मुगलसराय ने इसकी पुष्टि की थी। सीआरपीएफ की 205 वीं बटालियन के कोबरा कमांडो ट्रेनिंग के लिए जम्मू कश्मीर गए थे।
विज्ञापन

सभी 59 जवान गया के बजाए चले गए थे घर

महिला कमांडो - फोटो : social media
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे सभी मुख्यालय दिल्ली पहुंचे। जहां से शनिवार को वे गया के लिए रवाना हुए। सोमवार को उन्हें बटालियन हेडक्वार्टर में ड्यूटी ज्वाइन करना था। ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पहुंची तो 59 कमांडो ट्रेन से उतर कर घर चले गए।   ये सभी बिहार के औरंगाबाद और आसपास के जिलों के थे। उधर सोमवार को कमांडो के बटालियन हेडक्वार्टर में रिपोर्ट नहीं करने पर गया के अधिकारियों ने दिल्ली हेडक्वार्टर से संपर्क किया तो वहां से पता चला कि कमांडो गया रवाना हो चुके है।   59 कमांडो के एकाएक लापता होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उनकी खोजबीन शुरू हो गई। इधर इसकी सूचना मंगलवार को जवानों को मिली तो वे दोपहर बाद गया स्थित बटालियन मुख्यालय पहुंच गए।   मुगलसराय पोस्ट के आरपीएफ इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार और जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि सोमवार की रात जानकारी मिलने पर सीसीटीवी के एक-एक फुटेज खंगाले गए, लेकिन कोई जवान न तो प्लेटफार्म पर दिखा और न ही बाहर जाते हुए दिखा।   इस बीच गया से सीआरपीएफ के अधिकारियों ने जवानों के बटालियन पहुंच जाने की सूचना दी है। उनकी इस लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें