फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम पर पत्नी ने लगाए संगीन आरोप, कहा-दहेज के लिए करते हैं पिटाई

Thu, 15 Jun 2017 05:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
crime with woman
विज्ञापन
पिछले साल बलिया में आयी बाढ़ में राहत और बचाव कार्य को बेहतरीन ढंग से अंजाम देकर सुर्खियों में आए बैरिया के एसडीएम अरविंद कुमार इन दिनों नए विवाद में घिर गए हैं। उनकी पत्नी ने उनपर संगीन आरोप लगाए हैं तथा न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एसपी ने मामले की जांच का जिम्मा एडिशनल एसपी को सौंपा है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में एसडीएम अरविंद कुमार की पत्नी कल्पना ने आरोप लगाया है कि पति व उनके परिवार वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न तथा मारपीट भी करते हैं। ऐसे में उसके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर एसडीएम अरविंद कुमार ने पत्नी द्वारा खुद पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि पत्नी उनके व परिवार वालों के साथ आए दिन विवाद करती है । साथ ही अपने मायके वालों के साथ मिलकर उनपर तरह-तरह का आरोप लगाती है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि एसडीएम की पत्नी ने तहरीर देकर पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है, उनकी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने संबंधी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि अभी कुछ दिन पहले ही एसडीएम अरविंद कुमार का तबादला बैरिया किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें