फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में मीट परोसने का विवाद, युवक की जान लेने पर पूर्व प्रधान की पीट कर हत्या

Thu, 29 Jun 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
मीट परोसने के विवाद में दो लोगों की मौत के बाद दो घरों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के एक गांव में आई शादी समारोह में मीट परोसने के विवाद में पूर्व प्रधान ने युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। बीचबचाव में युवक का भाई घायल हो गया। इससे आक्रोशित गांव वालों ने पूर्व प्रधान की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


युवक के पिता ने पूर्व प्रधान और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के लउदह इमादपुर निवासी गहनू मुसहर की बेटी की शादी थी। मंगलवार की रात मऊ शहर से बारात आई थी।

रात करीब 12 बजे भोजन के दौरान गांव का श्याम प्यारे सरोज (27) मीट परोस रहा था। पड़ोसी गांव कटात चक कटात का पूर्व प्रधान जितेंद्र राम (40) भी चचेरे भाई सूर्यबली के साथ भोजन कर रहा था। जितेंद्र राम ने खुद को वीआईपी बताते हुए श्याम प्यारे से मीट से भरी बाल्टी सामने रखने के लिए कहा।
विज्ञापन


जवाब में श्याम प्यारे ने कहा कि सबको परोसना है, जितना खाना हो मांगते जाइए, हम देते जाएंगे। यह बात पूर्व प्रधान को नागवार लगी और वह श्याम प्यारे से उलझ गया। इसी दौरान पूर्व प्रधान जितेंद्र राम के चचेरे भाई सूर्यबली ने श्याम प्यारे पर चाकू से हमला कर दिया।

इससे श्याम प्यारे का हाथ कट गया। यह देख श्याम प्यारे का छोटा भाई गुड्डू बीच बचाव करने पहुंचा और वह भी हाथ में चाकू लगने से घायल हो गया। इसी बीच तैश में आकर पूर्व प्रधान जितेंद्र राम ने चचेरे भाई सूर्यबली के हाथ से चाकू छीनकर श्याम प्यारे के पेट और सीने में तीन वार किया।

इससे श्याम प्यारे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सूर्यबली और जितेंद्र राम भागने लगे। तब तक ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान जितेंद्र राम को पकड़ लिया और लाठी-डंडे और ईंट से उसकी हत्या कर दी।

सूचना पर एसपी अजय साहनी, एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ लालगंज कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे और मुआयना कर दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें