दंपति ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने गांव के ही युवक के साथ घर से भाग गई और अदालत में जाकर शादी कर ली। युवती और युवक के फरार होने पर उनके गांव के कुछ मनबढ़ लोगों ने सोशल साइट पर इनके विषय में अश्लील मैसेज वायरल कर दिया।
इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को युवती के घर वालों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उनका आरोप है कि 22 अप्रैल को उनकी बेटी गांव के ही युवक के साथ भाग गई। इस संबंध में 24 अप्रैल को मुबारकपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
उधर, युवती और युवक के घर से भाग जाने पर गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने सोशल मीडिया पर इन दोनों की आपत्तीजनक फोटो अपलोड कर दिया और अश्लील टिप्पड़िया कीं। इससे युवती के घर वालों की काफी बदनामी हो रही है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी है।