फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

Fri, 31 May 2019 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
जौनपुर में सपा नेता पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदमाशों ने एक सपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्विकपुर स्थित एक स्कूल के सामने अज्ञात बदमाशों ने स्कार्पियो सवार सपा नेता लालजी यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे वह घायल हो गए। घायल अवस्था में सपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

उड़ली गांव निवासी लालजी यादव अपने चालक के साथ एक स्कूल पर गए। चालक स्कूल के अंदर जैसे ही गया, बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर घायल कर दिया। लालजी यादव एक पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक के करीबी बताए जाते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, तो वहीं आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें