वाराणसी में एटीएस और पुलिस ने मिलकर रविवार को जाली नोटों के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के पास से दो लाख दस हजार रुपये की जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एटीएस की वाराणसी इकाई के इंस्पेक्टर शैलेंद्र त्रिपाठी के अनुसार आरोपी का नाम दीपक साहनी है, जो पूर्वी चंपारण बिहार के हर सीधी के वार्ड दुदही में रहता है। पुलिस और एटीएस ने इसको सुब्रतो चौक कैंट के पास से गिरफ्तार किया है।
आरोपी युवक
विज्ञापन
आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा से नकली भारतीय मुद्रा लेकर हरियाणा जा रहा था। आरोपी इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश, पंजाब के जालंधर, और बिहार के बेतिया से जाली नोटों के साथ पकड़े जाने में तीन बार जेल जा चुका है।
आरोपी तीन महीने पहले ही बेतिया में जेल से छूटा है। कैंट पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि दीपक साहनी ट्रेन से पुणे जाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस और एटीएस ने मिलकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।