फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण सिंह और चंदन को भेजा जेल

Tue, 02 Feb 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अफीम तस्कर एवं गाजीपुर के करंडा ब्लाक प्रमुख रजावती देवी के पति अमरनाथ यादव की हत्या मामले में पुलिस ने गाजीपुर निवासी अरुण सिंह और चंदन सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

कोर्ट के निर्देश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अरुण को शनिवार को गाजीपुर से और चंदन को रविवार की रात बीएचयू अस्पताल से हिरासत में लिया गया था।
दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वहीं एक अन्य आरोपी करंड ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रिंकू सिंह ने गाजीपुर के कोर्ट में समर्पण कर दिया। पुलिस अब चौथे आरोपी विनोद सिंह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बता दें अफीम तस्कर अमरनाथ यादव की शनिवार की सुबह अकथा-पहड़िया (सारनाथ) मार्ग पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
 चित्रगुप्त नगर स्थित घर से करीब सौ मीटर दूर मिठाई की दूकान के सामने वारदात को अंजाम दिया गया।
 अमरनाथ के बेटे आशीष की तहरीर पर करंडा से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रिंकू सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह, विनोद सिंह और चंदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
आशीष का आरोप था कि घटना के वक्त चारों आरोपी मौके पर थे और उन्होंने हत्या की है। घटना के दिन ही अरुण को गाजीपुर स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया था।
पता चला कि चंदन 28 जनवरी से ही पीठ दर्द की शिकायत पर बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने रविवार की रात उसे भी पकड़ लिया।
दोनों को सोमवार की शाम पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
जहां से 14 दिन का न्यायिक रिमांड बनाने के बाद दोनों को जेल भेज दिया। वहीं, अदालत में अरुण सिंह ने समर्थकों से कहा कि सपा सरकार के इशारे पर उन्हें फर्जी मामले में फंसाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें