फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारीगर को बदमाशों ने गोली मारी

Fri, 17 Jun 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामने घाट में निर्माणाधीन गंगा पुल के समीप गुरुवार की रात सराफा कारीगर मनीष सेठ (30) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। एक गोली मनीष की दाहिनी बांह और दूसरी गले व जबड़े को चीरती हुई निकल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मलहिया की ओर भाग निकले। मौके से गुजर रहे सिपाही प्रभुनाथ पांडेय ने एक ऑटो रुकवाकर मनीष को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश और लूट को मानकर लंका पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


अस्सी स्थित आभूषण की एक दूकान में मनीष सेठ कारीगर है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह दूकान से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि सामने घाट में मरी माई मंदिर के सामने बाइक सवार कुछ लोेग खड़े थे, उन्होंने मनीष को रोका। इसके बाद मनीष और वहां पहले से मौजूद लोगों में मारपीट शुरू हो गई। तब तक दो गोली चलने की आवाज आई और खून से लथपथ मनीष मदद की गुहार लगाकर शोर मचाते हुए भागने लगा। इतने में बाइक सवार बदमाश मलहिया की ओर भाग निकले। 

लंका पुलिस से सूचना पाकर मनीष की पत्नी जूही और परिवार के अन्य लोग ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जूही ने पुलिस को बताया कि कभी किसी से मनीष का कोई विवाद पहले नहीं हुआ। सूचना पाकर एसपी सिटी सुधाकर यादव और सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल और ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर मनीष के परिवार वालों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि मनीष की हालत में सुधार हो तो घटना की वजह स्पष्ट होगी। उसके परिवार और दोस्तों से मिली जानकारी के आधार पर लंका पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें