फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका भिड़ीं

Tue, 01 Mar 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के मंदिर में ज्ञान देने वाले ही यदि आपस मे ही भिड़ जाएं तो क्या नौनिहालों में कैसा संदेश जाएगा। सोमवार को चोलापुर ब्लाक के ऊधोरामपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ ऐसा ही हुआ। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई।
विज्ञापन



मारपीट की घटना से अफरातफरी मच गई। भयभीत बच्चे रोते-चिल्लाते केंद्र से निकल भागे।
ऊधोरामपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका विद्या और कार्यकर्ता सुष्मा के बीच ड्यूटी को लेकर विवाद होने लगा। बच्चों के सामने ही आपसी बहस के बीच दोनों में हाथापाई होने लगी। इससे सहमे बच्चों ने वहां से भागकर ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में गांव के लोगों की भीड़ केंद्र पर जुट गई। कार्यकर्ता की सूचना पर कुछ देर बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी, चोलापुर रमेश यादव ने सुपरवाइजरों के साथ केंद्र पर पहुंचकर दोनों को समझाया लेकिन उनका झगड़ा बंद नहीं हुआ। यह हालत देख अधिकारी वापस चले गए।


रमेश यादव ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व में हुए विवाद को देखते हुए सहायिका विद्या को दूसरे केंद्र से संबद्ध कर दिया गया था। आदेश के बावजूद सहायिका दूसरे केंद्र पर नहीं गईं। बताया कि दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन



वहीं दूसरी तरफ फूलपुर थाना क्षेत्र के कुआर बाजार में रविवार की रात पंचायत के दौरान पट्टीदारों द्वारा महिला और उसके पति को पीटने तथा घर में रखे सामान व फर्नीचर तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने रामनरेश, सुदामा और रमेश सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें